Pilibhit News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
पीलीभीत, सितम्बर 20 -- Pilibhit News: बीसलपुर। संवाददाताबीसलपुर रम्पुरा मार्ग पर तेजगति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी वीरपाल पुत्र परमेश्वरी दयाल 42 रम्पुरा मार्ग पर बाइक से जा रहा था। तभी तेजगति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.