पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर तेजगति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव महेशापुर निवासी 24 वर्षीय सचिन पुत्र महेश व 26 वर्षीय प्रेमशंकर पुत्र प्रेमपाल बाइक से मेला देखने आ रहे थे। तभी तेजगति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। वाहन चालक मौका पाते ही फरार हो गया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा गांव खिरकिया निवासी 21 वर्षीय आर्यन पुत्र रामशंकर बाइक से गिरकर घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...