पीलीभीत, अक्टूबर 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। वाल्टन क्लब की वार्षिक साधारण सभा में पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी दो वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ सदस्य मनोज पटेल ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए पुरानी कमेटी को ही जारी रखने का प्रस्ताव रखा। सदस्यों ने प्रस्ताव पर सहमति जताई और चुनाव कराने के बजाय मौजूदा कार्यकारिणी को दोबारा जिम्मेदारी सौंप दी। सचिव साकेत अग्रवाल ने पिछले दो वर्ष के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि ब्रिटिश काल से स्थापित वाल्टन क्लब शहर की ऐतिहासिक धरोहर है। पुनर्गठित कार्यकारिणी में डीएम को पदेन अध्यक्ष और एसपी को पदेन उपाध्यक्ष बनाया गया। दिलीप कुमार अग्रवाल गुड्डू उपाध्यक्ष, साकेत अग्रवाल सचिव, मोहित अग्...