Pilibhit News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में गंगा हाउस से आकर्ष वर्मा प्रथम रहे
पीलीभीत, सितम्बर 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कॉलेज में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चार हाउस गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र व गोदावरी के विद्यार्थियों आकर्ष कुमार वर्मा, आध्या सहगल, साक्षी, आयशा, सोनाक्षी सिंह, खुशी वर्मा, जैनब फातिमा, पारितोषिका सक्सेना ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गंगा हाउस से छात्र आकर्ष वर्मा ने प्रथम, यमुना हाउस से सोनाक्षी सिंह ने द्वितीय व ब्रह्मपुत्र हाउस से जैनब फातिमा व गंगा हाउस से आध्या सहगल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में प्रधानाचार्य प्रिया आनन्द ने विजयी टीमों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: हिंदी दिवस पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.