Pilibhit News: वाइफरकेशन में नेपाली हाथी का उत्पात,दुकान का छप्पर किया तहस-नहस
पीलीभीत, सितम्बर 11 -- Pilibhit News: कलीनगर/माधोटांडा। हिटी। जंगल से निकलकर आबादी और आवाजाही वाले इलाके में पहुंच रहे नेपाली हाथियों ने अब बराही रेंज के बाइफरकेशन में दस्तक दे दी है। बीती रात बाइफरकेशन के मुख्य चौराहे पर पहुंचे हाथी ने पप्पू पापड़ी वाले की दुकान पर धावा बोल दिया और छप्पर को तहस-नहस कर दिया। हाथी के उत्पात के समय दुकानदार दुकान में मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बाइफरकेशन से लेकर चूका और आसपास के गांवों तक दहशत फैल गई है। बराही रेंज का वाइफरकेशन जंगल के बीच से होकर गुजरने वाले रास्ते का प्रमुख चौराहा है। यहां पप्पू पिछले कई वर्षों से पापड़ी, नमकीन, बिस्किट और चाय की छोटी दुकान चला रहा है। जंगल के रास्ते से गुजरने वाले मजदूरों, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों, राहगीरों और ग्रामीणों के लिए दुकान रोजमर्रा की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.