Pilibhit News: वर्कशॉप का ताला तोड़कर सामान चोरी
पीलीभीत, जुलाई 18 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में चोरों ने एक वैल्डिंग वर्कशॉप का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई, जब दुकान स्वामी बरखेड़ा निवासी रामपाल शर्मा रोज की तरह सुबह करीब सात बजे अपनी वर्कशॉप पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर वैल्डिंग मशीन, लीड, मैक ड्रिल मशीन, ग्राइंडर समेत करीब 60 हजार रुपये मूल्य का सामान गायब मिला। चोरी की सूचना मिलते ही बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ बीसलपुर राहुल पाण्डेय ने बताया कि बरखेड़ा पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.