पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत वाटर प्लांट लगाने के लिए लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने जिला उद्योग केंद्र के वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को पांच हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर करीब 12:20 बजे जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल की टीम ने उत्तर प्रदेश शासन की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हुक्मी निवासी सुरेंद्र क...