Pilibhit News: वकीलों ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत, नवम्बर 27 -- Pilibhit News: बीसलपुर। तहसील में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रगतिशील बार एसोसिएशन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का निदान कराए जाने की मांग की। बीसलपुर में अधिवक्ताओं ने एसडीएम अजय कुमार को दिए ज्ञापन में कहा है कि एसडीएम चैम्बर के बाहर पुलिस व चपरासी द्वारा अधिवक्ताओं को रोक दिया जाता है। साहब के बिजी होने की बात कही जाती है। न्यायालयों में अविवादित नामान्तरण की पत्रावलियाँ लेखपाल के बयान न होने एवं अकारण साक्ष्य के अभाव मे निरस्त हो रही हैं। आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि नायब तहसीलदार कोर्ट मे कोई कार्य नही हो रहा हैं। कम्प्यूटर प्रभारी द्वारा अमलदरामद समय से नही किए जा रहे हैं, तूदाबन्दी के वादो मे राजस्व निरीक्षक द्वारा नियमानुसार तूदाबन्दी नही की जा रही है तथा आख्या प्रेषित की जाती है कि कोई पक्ष प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.