Pilibhit News: लोनिवि, स्वास्थ्य, बिजली और बाढ़ खंड के अफसर रहे निशाने पर
पीलीभीत, सितम्बर 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में स्थानीय सांसद/केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने समय पर काम न होने और अधूरे कार्यों के अलावा चिकित्सा सेवाओं में सुधार समेत बिजली आपूर्ति व सेवाओं में सुधार को लेकर सजगता न बरते जाने पर अफसरों से नाराजगी व्यक्त की। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, सीएमओ और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताते हुए जनता के प्रति दायित्वों और कार्यों के प्रति जिम्मेदार बनने को कहा।
चिकित्सा सेवाओं में सुधार बाढ़ खंड की परियोजनाओं के काम का थर्ड पार्टी वेरीफिकेशन (सत्यापन) कराने के निर्देश दिए। एक ही क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत लाइनमैन के तबादले करने को भी कहा। केंद्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.