Pilibhit News: लोधीपुर में आठ माह से अधूरी पुलिया, संपर्क मार्ग बंद होने से ग्रामीण परेशान
पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: पूरनपुर। माधोटांडा- पूरनपुर मार्ग पर लोधीपुर के पास निर्माणाधीन पुलिया का काम करीब आठ माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इससे संपर्क मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सपा नेता अशोक राजा ने ग्रामीणों के साथ निर्माण स्थल पर अधूरे कार्य पर नाराजगी जताई। कहा कि पुलिया का निर्माण समय से पूरा न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर सवाल उठाए। कहा कि आठ माह बाद भी पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। संपर्क मार्ग बंद होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से पुलिया का निर्माण जल्द पूरा कराने और संपर्क मार्ग को सुचारु करने की मांग की, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.