पीलीभीत, जुलाई 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर में बिजली कटौती की समस्या सुधरने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी में लोकल फॉल्ट के कारण शुक्रवार रात से लेकर शनिवार दोपहर तक अंधाधुंध बिजली की कटौती हुई। जिस कारण कई मोहल्लों के उपभोक्ता प्रभावित रहे। शुक्रवार रात शहर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में फॉल्ट हो जाने के कारण लाइट गुल हो गई। इसके अलावा छतरी चौराहा और गुरूद्वारा क्षेत्र में एक घंटे तक बिजली प्रभावित रही। छोटी मार्केट से लेकर इमली चौराहे तक एक फेस न आने के कारण सौ उपभोकताओं की आपूर्ति प्रभावित हुूूई। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस क्षेत्र में पिछले कई दिनों से फॉल्ट की समस्या है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कहीं फॉल्ट तो कहीं घोषित कटौती, उमस में लोग रहे बेहाल आपूर्ति बहाल होने के कुछ समय बाद दोबारा फेस उड़ जाता है। रात लगभग 11 बजे नकटादाना ...