पीलीभीत, जुलाई 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर में शुक्रवार सुबह लोकल फाल्ट के कारण कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फाल्ट ठीक कर कुछ ही समय में आपूर्ति बहाल कर दी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रामलीला फीडर, रामा कॉलेज मार्ग समेत शहर के कई क्षेत्रों में अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों को गर्मी और दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: गर्मी के मौसम में बिजली कर रही परेशान बिजली गुल होने पर प्रतिक्रिया अग्रवाल सभा क्षेत्र के अलावा मोहल्ला सुनगढ़ी, अशोक कॉलोनी, निरंजन कुंज कॉलोनी, गांधी स्टेडियम मार्ग और एकता नगर कॉलोनी सहित कई इलाकों में बिजली नहीं रहने से घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। बिजली गुल होने की सूचना मिलत...