Pilibhit News: लेबर रूम के बाहर वार्ड में खड़ी रहीं बाइक, बेड पर बैठे दिखा कुत्ता
पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पूरनपुर की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के लेबर रूम के पास स्थित वार्ड में बाइक खड़ी होने और मरीजों के बेड पर आवारा कुत्तों के बैठे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की साफ-सफाई, सुरक्षा और मरीजों के प्रति लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी है।वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वार्ड के भीतर बेड के पास बाइक खड़ी है, जबकि मरीजों के लिए लगाए गए बेड पर आवारा कुत्ता आराम से बैठा नजर आ रहा है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह के नजारे संक्रमण नियंत्रण और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से आवारा कुत्तों का जमावड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.