Pilibhit News: लेबर रूम के बाहर बिखरे मिले जूते-चप्पल, प्राचार्य ने लगाई फटकार
पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार शनिवार सुबह अचानक संबद्ध महिला अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम के बाहर बिखरे मिले जूते- चप्पलों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्राचार्य सबसे पहले महिला अस्पताल के लेबर रूम के पास बने वार्ड में पहुंचे। यहां लेबर रूम के बाहर कर्मचारियों के जूते-चप्पल बेतरतीब पड़े मिले। वहीं एक मरीज के साथ तीन से चार तीमारदार भी वार्ड के भीतर नजर आए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्राचार्य ने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से जवाब-तलब किया और भविष्य में ऐसी स्थिति मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.