Pilibhit News: लेखपालों की हड़ताल से अटके प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति पर संकट
पीलीभीत, अक्टूबर 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। लेखपालों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनने में आ रही दिक्कतों का असर अब छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ने लगा है। छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आने के बावजूद प्रमाण पत्र नहीं बन पाने से शारदा पार क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों के आवेदन अधर में लटके हैं। समय से आवेदन पूरा नहीं होने पर छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित होने का डर सता रहा है। लेखपालों के कार्य बहिष्कार से तहसील स्तर पर प्रमाण पत्रों के सत्यापन का काम प्रभावित होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर भाजपा के पूर्व रामनगर मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने थाना समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक कबीरगंज राम प्रताप गंगवार को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.