पीलीभीत, नवम्बर 20 -- Pilibhit News: जहानाबाद। श्री रामलीला मैदान में कुंभकरण बध की लीला का मंचन किया गया। नगर में श्री रामलीला मैदान में चल रही लीला के अंतर्गत मेघनाथ लक्ष्मण युद्ध में लक्ष्मण को शक्ति लगने के बाद श्री राम विचलित हो जाते हैं। तब लंका के वैध के निर्देश पर हनुमान द्वारा संजीवनी लेकर लौटने पर रास्ते में भरत ने उन्हें राक्षस समझ कर तीर चला कर बेहोश कर दिया। बाद में श्री राम के उच्चारण से भरत हतप्रब्ध रहे गए। इसके बाद भरत ने क्षमा मांगते हुए हनुमान को शीघ्र पहुंचाने का आश्वासन दिया। नाटक कलाकारों द्वारा लीला के मंचन में कुंभकरण के पुतले का वध कर दहन किया गया। इस मौके पर मेला अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, योगेंद्र गंगवार, कन्हैई लाल, चेतराम, गणेश राजपूत, जीवनलाल, अरुण वर्मा आदि कमेटी के सदस्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...