Pilibhit News: लिलहर में 85 लाख से यात्री शेड, चेंजिग रूम के कार्य का श्रीगणेश
पीलीभीत, जुलाई 2 -- Pilibhit News: बिलसंडा। छोटी काशी नीलकंठ सरोवर लिलहर के दिन बहुरने शुरू हो गए हैं। शासन ने सरोवर व तीर्थस्थल के सौंदर्यीकरण कायाकल्प के लिये चार करोड़ का बजट स्वीकृत किया था। उससे तमाम कार्य चल रहे हैं। गुरुवार को विधायक विवेक वर्मा ने यहां 85 लाख की लागत से बनने वाले यात्री शेड, चेंजिंग रूम व इंटरलॉकिंग कार्य का श्री गणेश किया। पूजन के बाद विधायक ईंट रखकर काम शुरू कराया। मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किये। विधायक ने बताया कि लिलहर की महत्ता देश भर में दूर दूर तक है। हर अमावस लगने वाले मेले में दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं। अब उनको मूलभूत सुविधाओं के लिये कोई दिक्कत नहीं होगी। शासन ने यहाँ की महत्ता के बाद कायाकल्प सौंदर्यीकरण के लिये भरपूर बजट जारी किया है। सुंदर लाईटिंग, पेड़ पौधों के साथ ही यहाँ हो रहे कार्य लिलहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.