पीलीभीत, सितम्बर 16 -- Pilibhit News: ​बिलसंडा। लिलहर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव लिलहर निवासी 45 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र बांकेलाल का शव मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने मंडी पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। ​करेली पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पजांच में सामने आया है कि राकेश शराब पीने का आदी था। और अक्सर गांव की सब्जी मंडी स्थित दुकानों के आसपास ही रहा करता था। यह भी पढ़ें- आम के बाग में पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, सनसनी एक दिन पहले रात को वो वहीं पर सोया हुआ था। ​पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है...