Pilibhit News: लापता मासूम का 30 घंटे बाद तालाब में मिला शव
पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। शादी समारोह में शामिल होने आई ढाई वर्षीय मासूम आनबिया का शव सोमवार शाम को घर से करीब चार सौ मीटर दूर एक तालाब में उतराता मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिलने से मौत की वजह फिलहाल साफ नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर मासूम तालाब तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। उत्तराखंड के खटीमा निवासी शहबाज की ढाई वर्षीय बेटी आनबिया रविवार को बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर आठ में आयोजित शादी समारोह के दौरान दोपहर 12 बजे अचानक लापता हो गई थी। बच्ची के नजर नहीं आने पर परिजनों ने आसपास तलाश की। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने भी उसे खोजने में का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.