Pilibhit News: लाठी से हमला कर मां-बेटे को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा निवासी राजकुमारी पत्नी पीतम राम ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 23 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने 17 वर्षीय बेटे योगेश कुमार के साथ घर के बाहर बैठी थी। आरोप है कि तभी उसके जेठ ओमाचरन पुत्र उमेद राम, जेठानी दुर्गादेवी, मुन्ना लाल पुत्र ओमाचरन और मुन्ना लाल की नामालूम पत्नी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठियों से उसकी और उसके बेटे की पिटाई कर दी। ओमाचरन ने योगेश के सिर पर लाठी मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.