Pilibhit News: लाठी-डंडों से मारपीट कर युवक का सिर फोड़ा
पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के इग्धरा गांव में घर के दरवाजे पर बैठे दो भाइयों के साथ तीन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। पीड़ित की तहरीरपुर थाना बरखेड़ा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव निवासी विनोद पुत्र वीरेंद्र पाल ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमें कहा गया कि वह अपने भाई देवेश के साथ घर के दरवाजे के पास बैठा था। इसी दौरान गांव निवासी अंकित पुत्र वीरपाल, जयवीर पुत्र उमाशंकर और मोहित पुत्र देवेंद्र ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि अंकित ने हाथ में पहने कड़े से भी सिर पर प्रहार किया, जिससे सिर फट गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्हें आरोपियों से जान-माल का खतरा बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.