पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ललौरीखेड़ा के ब्लाक प्रशासक अजय सिंह गंगवार ने शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से वक्त रहते टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) से जुड़ने और नियमित सहयोग करते रहने का आह्वान किया। ब्लाक सभागार में टीएससीटी के कन्यादान चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय सिंह गंगवार ने कहा कि परिवार की आर्थिक सुरक्षा का टीएससीटी से बेहतर कोई मंच है ही नहीं। जो शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी अब तक टीएससीटी से नहीं जुड़े हैं या किन्हीं कारणों से नियमित सहयोग नहीं कर पा रहे हैं। वे अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहे हैं। जिला संयोजक राजकुमार वर्मा ने टीएससीटी के बारे में जानकारियां दीं। जिला प्रवक्ता नरेश पाल गंगवार स्थापना से अब तक के दिवंगत शिक्षक आर्थिक सहयोग योजना, कन्यादान और जीवनदान योजना...