पीलीभीत, अक्टूबर 29 -- कायस्थ भवन में करवा चौथ उत्सव Pilibhit News: पीलीभीत। मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित कायस्थ भवन में कायस्थ सेवा समिति (महिला प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में करवा चौथ उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें लता सक्सेना को करवाचौथ क्वीन चुना गया। करवाचौथ उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना से हुई। मनोरंजन के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें हाउजी, म्युजिकल चेयर रेस, डांडिया, सोलो सिंगिंग, सोलो डांसिंग आदि प्रमुख रहीं। हाउजी प्रतियोगिता में अंजू सक्सेना, वर्षा अमित सक्सेना, ऊषा सक्सेना, कनक जौहरी, इति सक्सेना, गुंजन सक्सेना एवं पल्लवी श्रीवास्तव ने पुरस्कार जीते। सोलो सिंगिंग में वर्षा संदीप सक्सेना, अनीता सक्सेना, सरिता कुलश्रेष्ठ व किरन सक्सेना ने प्रस्तुति दी। अंजू सक्सेना ने क...