Pilibhit News: रोपण के लिए पौधों को मिली जमीन
पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रोपण के लिए लाए गए पौधों को आखिरकार जमीन मिल गई। कई दिनों से परिसर के एक कोने में पड़े पौधे पानी और देखरेख के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गए थे। इस मामले को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपते ही स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने मामले का संज्ञान लिया और पौधों का रोपण करा दिया। सीएचसी परिसर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जुलाई माह में पौधे लाए गए थे, लेकिन रोपण नहीं होने से वह काफी समय तक एक स्थान पर ही पड़े रहे। तेज धूप और पानी न मिलने के कारण कई पौधे मुरझा गए थे। इससे पौधारोपण अभियान की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे।हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों ने आनन-फानन में पौधों को परिसर में निर्धारित स्थानों पर लगवाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.