Pilibhit News: रोटरी क्लब के सदस्यों ने किया पौधरोपण
पीलीभीत, जुलाई 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत। रोटरी क्लब पीलीभीत ने पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शहर के नई बस्ती पार्क निकट साईं मंदिर में पौधा रोपण किया गया, जिसमें पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर पौधे रोपित किए। बरसते मौसम में भी क्लब के सदस्य एकजुटता से एकत्रित होकर पौधारोपण अभियान में प्रतिभाग किया। क्लब के अध्यक्ष मुरली मनोहर अग्रवाल ने बताया कि पार्क की सुंदरता को बढ़ाने का प्रयास करते हुए भिन्न-भिन्न रंगों के गुलमोहर के पौधों का रोपण क्लब सदस्यों ने किया। ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में सचिव विजय जायसवाल, रवि शर्मा, जीएस खेड़ा, राहुल अग्रवाल एडवोकेट, पारुल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कार्तिक भसीन अतुल अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, केतन अग्रवाल, प्रणव शास्त्री, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.