पीलीभीत, जुलाई 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सीएम (मुख्यमंत्री) डैशबोर्ड पर टॉप टेन से फिसली जिले की रैंकिंग पर डीएम ने तेवर दिखाते हुए एक्शन किया है। आठ एसडीएम समेत 16 अफसरों का वेतन रोककर जवाब तलब किया गया है। साथ ही सीडीओ और एडीएम को सख्ती से निर्देश देते हुए अगले माह आने वाली रैंकिंग में सुधार कराने को कहा है। सुधार न होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। दरअसल बीते दिवस शनिवार को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैकिंग सामने आई। इसमें जिले को ओवरऑल 24वीं रैंक मिली। विकास के क्रम में 49वीं रैंक प्राप्त हुई है। टॉप टेन में रहने वाले जिले की ग्रेडिंग गिरने के बाद डीएम के निशाने पर फिसड्डी विभाग आ गए। डी ग्रेड के विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश किए गए थे। पर अब डीएम ने आठ एसडीएम का भी वेतन रोक दिया है। यहां बता दें कि सरका...