Pilibhit News: रेल संरक्षा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
पीलीभीत, सितम्बर 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की ओर से रविवार को पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड के चार प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के साथ शिक्षा अदालत आयोजित कर रेल संरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं समपार फाटकों पर ग्रामीणों व सड़क उपयोगकर्ताओं को भी सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रेलवे ट्रैक को अनाधिकृत स्थान से पार न करने और अधिकृत रेलवे फाटक का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। गेटमैन पर फाटक खोलने के लिए अनावश्यक दबाव नहीं डालने, रेलवे ट्रैक व विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा पशुओं को ट्रैक के आसपास न चराने के लिए भी जागरूक किया गया। इसके अलावा रेल लाइन के आसपास पतंग न उड़ाने, ट्रैक पर सेल्फी न लेने और ट्रैक पार करते समय हेडफोन का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई। जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.