Pilibhit News: रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक से मारपीट
पीलीभीत, जुलाई 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला भीतर गांव निवासी मोहम्मद शहवाज ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 30 जून की शाम करीब सात बजे वह खब्बापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास था। आरोप है कि वहां फय्याज नूरी निवासी काशीराम कॉलोनी, पीलीभीत ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों व डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में उसके हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। वह किसी तरह मौके से जान बचाकर भाग निकला।जाते समय आरोपी ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रास्ते में घेरकर पीटा, चार नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.