पीलीभीत, अगस्त 22 -- Pilibhit News: पूरनपुर। दो दिनों से रुरिया के पास डेरा जमाए तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया जाएगा। शुक्रवार दोपहर फिर गन्ने के खेत से निकलते तेंदुआ ग्रामीणों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। उसकी निगरानी के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं। तहसील क्षेत्र के गांव रुरिया ता. गजरौला के पास बुधवार को गन्ने के खेत के पास तेंदुआ बैठा देखा गया था। राहगीरों ने बाइक की लाइट में दिखे तेंदुआ का वीडियो भी बना लिया था। सामाजिक वानिकी टीम को तेंदुआ के पगमार्क भी मिले थे। शुक्रवार दोपहर खेत से लौट रहे ग्रामीणों ने गन्ने के खेत से तेंदुआ निकलते देखा तो उनके होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- खेत, बाग और गांव की सीमाओं तक बढ़ा तेंदुए का दायरा ग्रामीणों ने इसकी सूचना निगरानी कर रही टीम को दी। टीम को फिर तेंदुआ के पगमार्क मिले। वनदरोगा सुरजीत कुमार ने ...