पीलीभीत, जुलाई 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की जोशीनगर कॉलोनी में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पिटाई की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विवाद का कारण जोशीनगर कॉलोनी निवासी ओमकार सिंह ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई।जिसमें कहा गया कि उनके पुत्र विपिन वर्मा का मोहल्ले के ही गौरव शर्मा से रुपयों का लेनदेन था। कई बार मांगने के बावजूद रुपये वापस नहीं किए गए। आरोप है कि 29 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे गौरव शर्मा अपने पिता रामऔतार शर्मा के साथ उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा।

हमला और चोटें विरोध करने पर दोनों पिता-पुत्र विपिन को जबरन घर से बाहर ले गए। बीच-बचाव करने पहुंचीं विपिन की बहनों के साथ भी अभद्रता और जान से मारने की धमकी द...