Pilibhit News: रिश्तेदार को गाली देने का विरोध करने पर पीटा
पीलीभीत, अगस्त 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम भूड़ा कैमोर निवासी धीरज कुमार ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि नौ अगस्त को सुबह करीब नौ बजे गांव के सुनील राठौर ने दरवाजे पर आकर उसकी ताई के साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर आरोपी ने पेंचकस से उस पर हमला कर दिया। आरोपी की पत्नी ने भी मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: ईंट फेंकने का विरोध करने पर दंपति को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.