पीलीभीत, जुलाई 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भीषण गर्मी और उमस के बाद रविवार की भोर से बारिश शुरू हो गई। रिमझिम तो कभी तेज बारिश से मौसम तो सुहावना हुआ ही साथ ही खेतों में काम कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली। तापमान में भी बड़ा अंतर देखा गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी के कारण उमस से राहत मिली है। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि भोर से रिमझिम शुरू हुई है। इस वक्त खेतों को तेज नहीं बल्कि इसी तरह से रिमझिम बारिश की जरूरत है ताकि खेतों की मिट्टी में अंदर तक नमी पहुंचे। इससे फसले बेहतर उत्पादन के साथ मुनाफा देंगी। वहीं सुबह से रिमझिम के चलते आवाजाही पर असर रहा। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सुबह नहीं निकल सके। आषाढ माह में फिलहाल मौसम सुहावना होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...