Pilibhit News: रास्ते में घेरकर युवक की पिटाई, चार पर रिपोर्ट
पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी निवासी नीरज देवी पत्नी शिवराम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि तीन जुलाई को उसका पुत्र कृष्ण किसी कार्य से शेरावाली मठिया के समीप गया था। इस दौरान उसको आदि नाम के युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने उसके पुत्र के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसके पुत्र ने घर जाकर घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.