Pilibhit News: रास्ते में घेरकर मारपीट,मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 10 -- Pilibhit News: थाना सुनगढी क्षेत्र के नौगवा पकडि1या निवासी ताजीम ने थाना सुनगढी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि वह अपने घर जा रहा था। आठ अगस्त को शाम सात बजे रास्ते में नौगवा निवासी उवैश, सब्बू, अंडू और उवैश की मां ने उसको रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.