Pilibhit News: रास्ते में घेरकर ग्रामीण की पिटाई, रिपोर्ट
पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम सरैनी तिरकुनिया निवासी मोहम्मद नासिर ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 27 अगस्त को शाम चार बजे वह किसी कार्य से धुंधरा गांव की ओर गया था। रास्ते में धुंधरा मंदिर के पास गांव धुंधरी निवासी फैजुददीन और अशरफ ने उसको रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.