पीलीभीत, अगस्त 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम कैम निवासी सेवाराम पुत्र रामस्वरूप ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 26 जुलाई को रात आठ बजे अपने गांव में ही परचूनी की दुकान पर सामान लेने जा रहा था। तभी दुकान पर पहले से मौजूद जितेंद्र पुत्र सुरेश ने उसके साथ गाली गलोज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जितेंद्र ने फोन करके अपने साथी बाबूराम, विजय और सुरेश की पत्नी को बुला लिया। सभी लोग लाठी डंडे लेकर आए और उसकी पिटाई की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: दवा लेने जा रहे ग्रामीण को घेरकर पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...