Pilibhit News: रास्ते के विवाद में घायल बुजुर्ग की मौत, मुकदमा दर्ज कराने की मांग
पीलीभीत, अक्टूबर 30 -- Pilibhit News: बिलसंडा। रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बरेली में हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट आया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। परिजनों ने मुकदमा दर्ज न होने तक अंतिम संस्कार न करने की बात कही है। सीओ ने गांव पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। थाना बिलसंडा क्षेत्र के बढ़ेपुरा मरौरी गांव निवासी कृष्ण पाल सिंह की 28 अक्टूबर की सुबह बरेली के आर्मी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के बेटे नेत्रपाल सिंह के अनुसार, 23 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे रास्ते को लेकर उनके भाई ओमवीर सिंह की गांव के विजय और अजय से कहासुनी हुई थी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बरेली में वृद्ध की मौत, करणी सेना ने पुलिस को चेताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.