Pilibhit News: रास्ता बंद होने से धरने पर बैठे ग्रामीण
पीलीभीत, अक्टूबर 16 -- Pilibhit News: पूरनपुर। शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे की ओर से बाउंड्रीवाल बनाने के लिए खुदाई कराई जा रही है। आरोप है इससे रास्ता बंद हो गया। इसको लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। जानकारी लगते ही रेलवे और राजस्व विभाग ने संयुक्त पैमाईश की। जिसमें रास्ता सुरक्षित पाया गया। तब ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। कस्बे में रेल विभाग की ओर से शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बाउंड्रीवाल बनाने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई कराई जा रही है। इससे मोहल्ला रजागंज और अहमद नगर के अलावा आसपास के गांवों के ग्रामीणों के आने जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी पनप गई। दो दिन पहले उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर रास्ता सुचारू कराने की मांग की थी। कार्यवाही न होने पर गुरुवार को ग्रामीण रेलवे लाइन के किनारे धरने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.