Pilibhit News: राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग के गठन की उठी मांग
पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें यूजीसी की विवादित एंव भेदभाव की आशंका उत्पन्न करने वाली नीतियों को तत्काल रोलबैक करने, सभी वर्गों के लिए समान एवं न्यायपूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने समेत राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग गठन की मांग को उठाया गया। साथ ही छात्र हित समेत अन्य मांगों को बिना भेदभाव पूरा कराने की मांग करने वालों में अरविंद मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, कृष्ण स्वरूप औश्र अतुल जैसवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.