पीलीभीत, नवम्बर 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीएसओ राजीव तिवारी ने बताया कि माह नंवबर के आवश्यक वस्तुओ का वितरण छह नवंबर से 30 नवंबर होगा। आवश्यक वस्तुओं के वितरण कार्य सुबह 8 बजे से अपराह्न 12 बजे तक और अपराह्न 2 बजे से सायं 6 बजे तक किया जायेगा। अन्त्योदय राशनकार्डधारको को गेहूं 21 किग्रा प्रति राशनकार्ड व चावल 14 किग्रा प्रति राशनकार्ड एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों को गेहूं तीन किग्रा प्रति यूनिट व चावल 2 किग्रा प्रति यूनिट निःशुल्क वितरण किया जायेगा। राशनकार्डधारक जिनका किन्ही कारणों से आधार कार्ड नहीं बना है अथवा जिनका अंगूठा/आंखे ई-पाश मशीन स्वीकार नहीं कर रही है। वह 30 नवम्बर को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: आज से बंटेगा मुफ्त राशन, 30 को ओटीपी से कर सकेंगे उठान...