पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- Pilibhit News: बीसलपुर। एतिहासिक रामलीला मेले में वृंदावन से आई प्रसिद्ध रासलीला का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। मेला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल एवं वीरेंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर रासलीला का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर मेला प्रबंधकों ने कहा कि वृंदावन की रासलीला अपने आप में अद्वितीय है और इसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने सभी नगरवासियों से रासलीला का आनंद लेने की अपील की। पहले दिन कलाकारों ने श्री कृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं का मनमोहक मंचन किया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक भारी संख्या में दर्शक रासलीला का आनंद लेते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...