Pilibhit News: रामलीला मेले में एएसपी ने देखा चप्पा-चप्पा
पीलीभीत, अक्टूबर 21 -- Pilibhit News: बीसलपुर। ऐतिहासिक रामलीला मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव ने रामलीला मेला परिसर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी हिमांशु गौरव ने मेले में लगे सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश और निकास द्वार, भीड़ नियंत्रण के लिए लगाए गए बैरिकेड्स और महिला सुरक्षा को लेकर की गई व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उन्होंने मेला समिति के पदाधिकारियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जाए और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार किया जाए।निरीक्षण यह भी पढ़ें- Sambhal News: दशहरा पर्व पर एसपी ने राव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.