Pilibhit News: रामलीला मेला देखकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- Pilibhit News: बीसलपुर। रामलीला मेला देखकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बीसलपुर के गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी 32 वर्षीय अभिषेक पुत्र अनिल कुमार बीसलपुर रामलीला मेला देखकर देर रात घर वापस लौट रहा था। तभी ईदगाह चौराहे के निकट रोड में बने गड्ढों में उसकी बाइक फिसल गई। जिससे बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सरकारी अस्पताल लेकर गई। जहां उसकी हाल गंभीर होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.