Pilibhit News: रामलीला में श्रीराम का किया गया राज्याभिषेक
पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- राम राज्याभिषेक और विदाई लीला का मंचन Pilibhit News: बीसलपुर। नगर में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला मेले में भगवान राम का राज्याभिषेक व सुग्रीव विभीषण तथा वानरों की विदाई लीला का सुंदर मंचन पात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। भगवान राम के जयकारे से पूरा मेला मैदान गूंज उठा। लीला का मंचन करने वाले पात्रों पर पुष्पों की वर्षा की गई। रामलीला मेला मैदान में बुद्धवार को भगवान राम का राज्याभिषेक व सुग्रीव, विभीषण तथा वानरों की विदाई लीला का सुंदर मंचन प्रारंभ हुआ। प्रथम दृश्य में हनुमान जी अयोध्या पहुंचकर भरत को सूचना देते हैं प्रभु राम माता सीता व लक्ष्मणजी के साथ अयोध्या पधार रहे हैं। सूचना पर पूरी अयोध्या नगरी में खुशी की लहर दौड़ जाती है। पुष्पक विमान से आने पर प्रभु राम का भव्य स्वागत होता है। दूसरे दृश्य में प्रभु राम का राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.