Pilibhit News: रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर रंजिश में हुई फायरिंग, दो भाइयों समेत तीन की मौत
पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अमरिया कस्बे में रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर चली आ रही रंजिश ने सोमवार को खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अंकित गुप्ता, उसके 32 वर्षीय भाई मोहित गुप्ता और 15 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है। घायल रोज गुप्ता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एएसपी हिमांशु गौरव समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अमरिया कस्बा निवासी अंकित गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल गुप्ता के बीच रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.