Pilibhit News: रामनगर में सुंदरकांड और सिद्धनगर में रामायण का पाठ
पीलीभीत, अगस्त 26 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार को शारदा पार क्षेत्र के रामनगर स्थित शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ और सिद्धनगर के सिद्धबाबा मंदिर में रामायण का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। रामनगर के भंडारे में पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह भी पहुंचे। आयोजन की व्यवस्थाओं में रामनगर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, राजकुमार सिंह समेत तमाम लोगों का सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ धार्मिक आयोजन किए गए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: भंडारे में भक्तों ने छका प्रसाद इसके बाद श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.