Pilibhit News: रात में लापता युवक का पेड़ पर लटका मिला शव
पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर/माधोटांडा। रात में गायब युवक का शव सुबह पेड़ पर लटका मिलने से खलबली मच गई। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना माधोटांडा के गांव भैरोंकला के रहने वाले 38 वर्षीय सूरजपाल पुत्र बुद्धसेन बुधवार रात घर से गायब हो गए। सुबह सूरजपाल का शव गांव के पास ग्राम समाज की भूमि पर खड़े शहतूत पेड़ पर लटका देखा गया। इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो उनमें कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थाना माधोटांडा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कपड़े से लटके सूरजपाल के शव को नीचे उतारा। परिजनों से मामले की जानकारी ली। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सूरजपाल अविवाहित था। कोतवाल अशोक पाल ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.