पीलीभीत, सितम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। गांव के आसपास लगातार बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार रात शांतिनगर गांव के किनारे खेत में बाघ के दहाड़ने की आवाज से ग्रामीण सहम उठे। आरोप है कि वन विभाग की ओर से गांव के आसपास ड्रोन कैमरे से बाघ की निगरानी बंद कर दी गई है। इससे बाघ की सही लोकेशन पता करना मुश्किल हो रहा है।

ग्रामीणों का अनुभव मृतक के पुत्र दीपक ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे गांव किनारे मंटू यादव के घर के सामने राकेश शर्मा के खेत में बाघ दहाड़ रहा था। मंटू यादव के बेटे भानु प्रताप यादव ने टॉर्च की रोशनी डाली तो बाघ धान के खेत में खड़ा दिखाई दिया। टॉर्च की रोशनी पड़ते ही बाघ वहां से भाग गया। बाघ की दहाड़ सुनकर पूरे गांव में डर का माहौल बन गया।

सुरक्षा के ठोस इंतजाम ग्रामीणों के मुताबिक बाघ क...