पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। शारदा नदी में तेज कटान ने राणा प्रताप नगर के ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। नदी किनारे कई स्थानों पर लगातार कटान होने से ग्रामीणों को आबादी और कृषि भूमि के नुकसान का डर सताने लगा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और कटान की स्थिति देखी। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है। शारदा नदी का इस समय जलस्तर कम चल रहा है। कटान न हो इसके लिए गांव राणा प्रताप नगर में काम भी किया जा रहा है। इसके बाद भी कटान स्थिर हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच कटान लगातार जारी है। कई जगह नदी का किनारा तेजी से कट रहा है और धारा गांव की ओर बढ़ती नजर आ रही है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: धनाराघाट...