Pilibhit News: राज्य तैराकी प्रतियोगिता में दियूरी गांव की खिलाड़ी आशा दिखाएगी दम
पीलीभीत, अगस्त 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। सिर्फ मेहनत और लगन के दम पर किसी भी क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है। ऐसे कई उदाहरण हैं। वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज की दसवीं की छात्रा आशा ने मंडलीय माध्यमिक तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य तैराकी प्रतियोगिता में स्थान बनाकर गौरवान्वित किया है। मरौरी ब्लाक क्षेत्र के गांव दियूरी निवासी हरी शंकर की होनहार बेटी आशा ने गांव के जूनियर हाईस्कूल से आठवीं तक की शिक्षा प्राप्त की। उसने वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में कक्षा नौ में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई शुरू कर दी। मगर हॉकी और तैराकी खेल को पढ़ाई के साथ जारी रखा। प्रत्येक प्रतियोगिता में वह प्रतिभाग करती रही। पिछले दिनों गांधी स्टेडियम के तरणताल में जनपदीय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.